राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल ईचागढ़ प्रखंड लेपाटांड़ पंचायत भवन में सोमवार को सड़क चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान को लेकर शिविर लगा। विधायक सविता महतो ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को प्रभावित रैयतों को परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों की मांग पर शिविर की अवधि दो दिन बढ़ाकर 18 और 19 अगस्त कर दी गई है। विधायक ने कहा कि सभी रैयत आवश्यक दस्तावेज जमा कर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी कराएं। एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने भी भू-स्वामियों से दस्तावेज शीघ्र जमा करने की अपील की। मौके पर सीओ दीपक प्रकाश समेत भू-अर्जन विभाग के अधिकारी,झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

