Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी घायल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी घायल

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित बड़की पुना गांव में सोमवार सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। करीब एक दर्जन हाथियों के गांव में घुस आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हाथियों ने दो महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज जारी है।

    हाथियों के अचानक गांव में घुसने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए कई ग्रामीण घरों की छतों पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड सुबह गांव में पहुंचा और कई इलाकों में तांडव मचाने लगा। इसी दौरान दोनों महिलाएं हाथियों की चपेट में आ गईं।

    घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम से हाथियों को गांव से बाहर निकालने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद है।

    ग्रामीणों का कहना है कि रामगढ़ जिले में पिछले कई वर्षों से जंगली हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। आए दिन हाथियों के गांवों में घुसने से जान-माल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से स्थायी निजात दिलाने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

    दूसरी घायल दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 5 हजार से अधिक शिवभक्त हुए शामिल
    Next Article लंबित श्रमिक मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मनाया मांग दिवस

    Related Posts

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    October 10, 2026

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    October 10, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de TonyBet: bonos, juegos y pagos (guía práctica)

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.