Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली तरुण झा से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया। वारदात सोनी सर्विस सेंटर के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    तरुण झा ने बताया कि मॉर्निंग वॉक पर निकली सड़क पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश उनके करीब पहुंचे और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बदमाश बाइक की रफ्तार बढ़ाकर मौके से फरार हो गए।

    घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इलाके में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले में बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

    जमशेदपुर में लगातार सामने आ रही चेन छिनतई की घटनाओं के कारण खासकर सुबह और शाम के समय पैदल निकलने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध बाइक सवारों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

    बाइक सवार बदमाश फरार बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाजीपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
    Next Article रेम्बा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, पत्थर लदे हाइवा में पीछे से टकराया खाली हाइवा

    Related Posts

    कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    August 13, 2026

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    August 13, 2026

    छात्र आंदोलन और घेराव की आशंका को देखते हुए रांची में सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    छात्र आंदोलन और घेराव की आशंका को देखते हुए रांची में सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.

    अंततः सब्र टूट ही गया… नगर निगम के खिलाफ पार्षद नीतू शर्मा का मोर्चा

    रेम्बा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, पत्थर लदे हाइवा में पीछे से टकराया खाली हाइवा

    बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

    एमपी : प्रदेश में 24 घंटे मॉल-दुकानें खुलने का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी श्रम शक्ति संहिता को मंजूरी

    यूएन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा, 11 बेगुनाह लोगों की हुई थी मौत

    जुलाई में बढ़ी खुदरा महंगाई, 4.45% पर पहुंची दर, प्याज-लहसुन-अदरक ने बढ़ाई चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.