Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खुदीराम बोस शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    खुदीराम बोस शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल। शहीद खुदीराम बोस चौक पर मंगलवार को शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति की ओर से महान क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।
    सभा को संबोधित करते हुए अनंत कुमार महतो ने कहा कि खुदीराम बोस ने जिस उद्देश्य और आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान किया, उससे प्रेरित होकर देश के हजारों नौजवान स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। उनके बलिदान ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि खुदीराम बोस ने जिस समाज का सपना देखा था, वह आज भी पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना ही शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति का लक्ष्य है।
    उन्होंने कहा कि आज भी समाज के साधारण और जरूरतमंद लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इन मुद्दों को लेकर संघर्ष करने के लिए खुदीराम बोस की विचारधारा और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
    कार्यक्रम के अंत में भुजंग मछुआ ने शहीद खुदीराम बोस पर रचित गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया।
    इस अवसर पर समिति के सचिव आशुदेव महतो, भुजंग मछुआ, धनपति गोप, डॉ. सुभाष गोराई, कृष्ण चंद्र महतो, दिलीप महतो, शिष्टिधर महतो, राजा प्रामाणिक और प्रभात कुमार महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के भूमिज असम के बाढ़ प्रभावित भूमिज को सहायता करेंगे

    Related Posts

    झारखंड के भूमिज असम के बाढ़ प्रभावित भूमिज को सहायता करेंगे

    August 11, 2026

    टाटा मोटर्स के शेष अस्थायी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अंतिम सूची प्रकाशित

    August 11, 2026

    तीसरी सोमवारी 17 अगस्त को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, रघुवर दास ने की तैयारियों की समीक्षा

    August 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खुदीराम बोस शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

    झारखंड के भूमिज असम के बाढ़ प्रभावित भूमिज को सहायता करेंगे

    टाटा मोटर्स के शेष अस्थायी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अंतिम सूची प्रकाशित

    तीसरी सोमवारी 17 अगस्त को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, रघुवर दास ने की तैयारियों की समीक्षा

    तीसरी सोमवारी पर निकलेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, रघुवर दास ने की समीक्षा

    साकची शिव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक: सुल्तानगंज के गंगाजल से रघुवर दास ने की पूजा-अर्चना

    टाटा मोटर्स में स्थायीकरण की अंतिम सूची प्रकाशित, 78 अस्थायी कर्मचारियों का सपना हुआ पूरा

    तीसरी सोमवारी 17 अगस्त को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, रघुवर दास ने की तैयारियों की समीक्षा

    झारखंड बंद का जमशेदपुर में व्यापक असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद

    नमन परिवार ने शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.