हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर सोनारी दुमुहानी क्षेत्र में “एक पेड़ हेमंत दा के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 51 पौधे रोपे गए और केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर विक्टर सोरेन ने कहा कि झामुमो हमेशा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता है। जिला समिति के निर्देश पर पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में करीब एक हजार पौधे लगाए गए।
वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार ने झारखंडवासियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमन महतो, आस्तिक महतो, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, वीर सिंह सुरीन, लालटू महतो सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

