महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुंबई। महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय स्कॉर्पियो-एन में कई नए आधुनिक फीचर्स जोड़े हैं। कंपनी ने सुरक्षा, तकनीक और आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 540 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और नए डिजाइन के 18 इंच अलॉय व्हील दिए हैं।
इसके अलावा नया डिजिटल क्लस्टर, बेहतर टचस्क्रीन मनोरंजन प्रणाली और 65 वाट का तेज चार्जिंग पोर्ट भी शामिल किया गया है। एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स सुविधा के जरिए वाहन के इंजन प्रदर्शन, ऊंचाई, झुकाव और अन्य जानकारियां भी देखी जा सकेंगी।
कंपनी के मुताबिक, वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से स्कॉर्पियो-एन की 3 लाख 80 हजार से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं। नए फीचर्स के साथ कंपनी ने इसे और सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की है।

