Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा-घाटशिला में मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार, स्वास्थ्य पर बढ़ता खतरा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जादूगोड़ा-घाटशिला में मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार, स्वास्थ्य पर बढ़ता खतरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा/घाटशिला: यूरेनियम नगरी के नाम से पहचान रखने वाले जादूगोड़ा और घाटशिला अनुमंडल में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार में नकली खाद्य तेल, घी और मसालों की खुलेआम बिक्री हो रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।

    स्थानीय चिकित्सक डॉ. संजय कुमार के अनुसार, मिलावटी खाद्य पदार्थों के लगातार सेवन से लीवर, किडनी और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को अत्यधिक सस्ते तेल और चमकीले रंग वाले मसालों से बचने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि यूसील अस्पताल से प्रतिदिन लगभग 4 से 5 मरीजों को डायलिसिस के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर किया जाता है। हालांकि, इन मामलों का सीधा संबंध खाद्य मिलावट से स्थापित होने की पुष्टि नहीं की गई है।

    स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई केवल त्योहारों तक सीमित रहती है, जबकि वर्षभर मिलावट का कारोबार जारी रहता है। लोगों ने नियमित जांच अभियान चलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    नागरिक मनोज सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो स्थानीय लोग आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।

    विशेषज्ञों का कहना है कि उपभोक्ताओं को पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता चिह्न, निर्माण तिथि और विश्वसनीय ब्रांड का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की आशंका होने पर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग या सरकारी शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

    बॉक्स

    क्या खिला रहे हैं ये लोग?
    मिलावटखोरों की करतूत सुनकर रूह कांप जाएगी।

    1. नकली मसालों में: सिंथेटिक कलर, लेड क्रोमेट, लकड़ी का बुरादा और चोकर

    2. सरसों तेल में: सस्ता और जहरीला आर्गेमोन तेल

     

    एक्सपर्ट बोले – ये मिलावट नहीं, सीधा जहर है
    स्थानीय अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजय कुमार ने चेताया,”इन चीजों का लगातार सेवन लीवर डैमेज, किडनी फेलियर और पेट के अल्सर का कारण बन रहा है। बच्चों में यह मानसिक और शारीरिक विकास को रोक देता है। जनता चमकीले मसालों और बेहद सस्ते तेलों से बचें।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंपई सोरेन की बेटी दुखनी ने PM-CM को लिखा पत्र, ED जांच और आंदोलन की चेतावनी
    Next Article युवाओं और छात्रों के इर्द-गिर्द घूमता राजनीतिक विमर्श: युवाओं की दस्तक, राजनीति की बेचैनी

    Related Posts

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.