निर्मल महतो शहादत दिवस की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झामुमो नेताओं ने किया निरीक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल और सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य अतिथियों के आगमन, सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
निरीक्षण के बाद झामुमो के केंद्रीय नेताओं और जिला समिति की बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, झारखंड आंदोलनकारियों और आम लोगों से 8 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

