Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माटीगोड़ा पंचायत में 50–60 लाख रुपये की अनियमितता का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    माटीगोड़ा पंचायत में 50–60 लाख रुपये की अनियमितता का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा प्रखंड की माटीगोड़ा पंचायत में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितता और 50 से 60 लाख रुपये की फर्जी निकासी के आरोप सामने आए हैं। RTI कार्यकर्ता संघ के सह सचिव एवं युवा नेता सुनील मुर्मू ने पंचायत की मुखिया बॉबी मार्डी और मुखिया प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    सुनील मुर्मू का आरोप है कि वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की योजनाओं के लिए बिना ग्राम सभा आयोजित किए और बिना ग्रामीणों को सूचना दिए कागजी प्रक्रिया पूरी दिखाकर लाभुक समितियों का गठन किया गया तथा अपात्र लोगों को लाभुक बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई योजनाओं में बिना कार्य कराए ही सरकारी राशि की निकासी कर ली गई, जबकि जो कार्य हुए हैं, उनमें भी घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया है।

     

    उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, कथित रूप से निकाली गई राशि की वसूली, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तथा ग्राम सभा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से लाभुकों के चयन की मांग की है।
    इधर, ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि का पक्ष सामने नहीं आया था। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) द्वारा मामले की जांच कराए जाने की बात कही गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश का पूर्वी सिंहभूम में भव्य स्वागत
    Next Article सरायकेला जिले में 7.67 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.