Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित
    Breaking News Headlines

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू, पांच अगस्त (भाषा) अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच बुधवार को यहां आधार शिविर से वार्षिक अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई।हालांकि, प्रशासन ने जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से एक दिन के लिए अमरनाथ यात्रा स्थगित करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

    सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह जम्मू के आधार शिविर से श्रद्धालुओं के किसी भी नए जत्थे को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल स्थित दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना नहीं होने दिया गया।

    उन्होंने बताया कि प्राधिकारियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों के काफिलों की आवाजाही भी रोक दी। आमतौर पर यह कदम तब उठाया जाता है, जब सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा कारणों से इस रणनीतिक राजमार्ग पर आवाजाही कम करना चाहती हैं। यह राजमार्ग कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र ऐसा राजमार्ग है जिस पर हर मौसम में आवागमन संभव रहता है।

    यात्रा स्थगित करने का यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है, जब सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित कई राजनीतिक दल पांच अगस्त को ‘काला दिवस’ के रूप में मना रहे हैं। यह दिवस केंद्र सरकार द्वारा तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य को अनुच्छेद 370 के तहत प्राप्त विशेष दर्जा पांच अगस्त 2019 को समाप्त करने और राज्य का पुनर्गठन कर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले के सात वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा है।

    इन तीनों दलों ने जम्मू और अन्य स्थानों पर अलग-अलग विरोध कार्यक्रमों की घोषणा की थी। वे जम्मू कश्मीर का विशेष संवैधानिक दर्जा बहाल करने और पूर्ण राज्य का दर्जा लौटाने की मांग कर रहे हैं।

    देश की सबसे बड़ी वार्षिक धार्मिक यात्राओं में शामिल अमरनाथ यात्रा व्यापक बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाती है। सुरक्षा एजेंसियों के आकलन और खुफिया सूचनाओं के आधार पर प्रशासन समय-समय पर यात्रा और काफिलों की आवाजाही की समीक्षा करता रहता है।

    इस वर्ष अब तक 4.60 लाख से अधिक श्रद्धालु दक्षिणी हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में दर्शन कर चुके हैं।

    तीन जुलाई से शुरू हुई यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया
    Next Article पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    Related Posts

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    August 5, 2026

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    August 5, 2026

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    विदेशों से 2019 से अब तक 274 भगोड़े लाए गए वापस, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी, बड़ी कूटनीतिक जीत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.