Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया
    Breaking News Headlines

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2026Updated:August 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिरुवनंतपुरम, पांच अगस्त (भाषा) केरल के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश जारी रही जिससे सड़कों पर बड़े पैमाने पर जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।अधिकारियों ने बताया कि और राहत शिविर खोले गए हैं तथा निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    दक्षिणी जिलों पत्तनमथिट्ठा, अलप्पुझा और कोट्टायम में बारिश का सबसे अधिक असर देखने को मिला जहां लगातार बारिश और बादल छाए रहने की वजह से आम जनजीवन बाधित हो गया है।

    इन जिलों के कई इलाके जलमग्न हैं और बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों समेत लोगों को घुटने तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

    अधिकतर निचले इलाकों से बाढ़ का पानी अब तक कम नहीं हुआ है तथा कई घरों में पानी भरे होने के कारण और निवासियों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

    स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लोगों के लिए अतिरिक्त राहत शिविर खोले गए हैं।

    कोझिकोड और कन्नूर के पर्वतीय इलाके समेत उत्तरी जिलों के कई हिस्सों में भी व्यापक वर्षा हुई।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह के समय अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में छिटपुट जगहों पर भारी बारिश होने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे के वेग से हवाएं चलने की संभावना है।

    विभाग ने कहा कि इसी दौरान कोल्लम, पत्तनमथिट्ठा, इडुक्की और एर्णाकुलम जिलों में भी कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

    आईएमडी के अनुसार, चार अगस्त को तड़के तीन बजे से पांच अगस्त की मध्यरात्रि के बीच राज्य में सबसे अधिक बारिश कासरगोड जिले के पनाथुर में दर्ज की गई, जहां 84 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि इसी दौरान कन्नूर जिले के चेरुवांचेरी में 61 मिलीमीटर बारिश हुई।

    भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने ‘कल्लक्कडल’ (समुद्र में अचानक ऊंची लहरें उठने की घटना) के कारण तिरुवनंतपुरम (कप्पिल से पोजियूर), कोल्लम (अलप्पाड से एडवा) और अलप्पुझा (चेल्लानम से अजिक्कल जेट्टी) के तटीय क्षेत्रों में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे से बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे तक समुद्र में उथल-पुथल की स्थिति रहने और 1.1 से 1.4 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविदेशों से 2019 से अब तक 274 भगोड़े लाए गए वापस, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी, बड़ी कूटनीतिक जीत
    Next Article आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    Related Posts

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    August 5, 2026

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    August 5, 2026

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    विदेशों से 2019 से अब तक 274 भगोड़े लाए गए वापस, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी, बड़ी कूटनीतिक जीत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.