संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए बागबेड़ा क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों और वार्ड प्रतिनिधियों ने खासमहल स्थित सदर अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन डॉ. साहिल पाल को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जलजमाव वाले क्षेत्रों में तत्काल फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की।
सिविल सर्जन ने मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

