Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ
    Breaking News Headlines

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु, तीन अगस्त (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभालने के दो महीने बाद डी के शिवकुमार सोमवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे और इस दौरान 20 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। आधिकारिक सूत्रों इसकी जानकारी दी।मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम चार बजकर पांच मिनट पर लोक भवन में आयोजित होगा।

    कांग्रेस आलाकमान ने जिन 20 नामों पर स्वीकृति दी है उनमें पी.एम. नरेंद्रस्वामी, शिवराज तंगडागी, रुद्रप्पा लामानी, के.एस. बसवंतप्पा, बी. नागेंद्र, टी. रघुमूर्ति, बी.जेड. जहीर अहमद खान, रिजवान अरशद, संतोष लाड, मधु बंगारप्पा, पुट्टुरंगाशेट्टी, मंकाला वैद्य, अजय सिंह, एन. चालुवराय स्वामी, के एम शिवलिंगे गौड़ा, एच सी बालकृष्ण, गायत्री शांतिगौड़ा, बसवराज रायरेड्डी, विजयानंद काशप्पनावर और लक्ष्मण सावदी शामिल हैं।

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री शिवकुमार को पत्र भेजकर मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा इन 20 नामों को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी है।

    कांग्रेस नेतृत्व ने जी.एस. पाटिल के नाम को कर्नाटक विधानसभा के नए अध्यक्ष तथा ए.एस. पोन्नन्ना के नाम को उपाध्यक्ष के रूप में भी स्वीकृति दी है।

    पार्टी ने सलीम अहमद को राज्य विधान परिषद का नया सभापति तथा उमाश्री को उपसभापति नियुक्त करने का भी निर्णय लिया है।

    शिवकुमार ने 28 मई को सिद्धरमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद तीन जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की थी।

    कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद की स्वीकृत संख्या 34 है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया
    Next Article पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    August 3, 2026

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    वित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया

    केरल के रबर क्षेत्र में रम्बूटान फल किसानों के लिए बना उम्मीद की नई रोशनी

    जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

    एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.