Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित गदरा के पास अप्रैल माह में मिले गुलशन कुमार उर्फ गुलशन प्रसाद के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गुलशन की हत्या उसके ही पुराने केस पार्टनर जय कर्मकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    पुलिस के अनुसार, जय कर्मकार और गुलशन वर्ष 2022 में डकैती के एक मामले में साथ जेल जा चुके थे। जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई।

    जांच में आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना वाले दिन उसने अपने चार साथियों के साथ पहले गुलशन की बेरहमी से पिटाई की। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया, तब रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात को दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से शव को रेल लाइन के किनारे फेंक दिया गया, ताकि मामला ट्रेन से कटकर मौत का प्रतीत हो।

    गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में रेल लाइन के पास गुलशन का शव मिलने के बाद शुरुआती तौर पर परिजनों की शिकायत पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

    तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने जय कर्मकार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो वाहन जब्त, दो चालक न्यायिक हिरासत में
    Next Article जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.