Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वंचित छात्रों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: इंतजार खत्म, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में मिला साइकिल का तोहफा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वंचित छात्रों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: इंतजार खत्म, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में मिला साइकिल का तोहफा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *वंचित छात्रों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: इंतजार खत्म, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में मिला साइकिल का तोहफा*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    लंबे इंतजार के बाद उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी (जेम्को आजाद बस्ती) के उन छात्रों के चेहरे आखिरकार खुशी से खिल उठे, जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में साइकिल योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। शनिवार को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सदस्य करनदीप सिंह द्वारा इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से पहल की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कौशल कुमार को तत्काल साइकिल वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में शनिवार को विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कई महीनों की प्रतीक्षा के बाद नई साइकिल मिलने से बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

    साइकिल लेकर विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों ने प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, शिक्षक राकेश कुमार सिंह, शिक्षिका कंचन कुमारी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सदस्य करनदीप सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। विद्यालय परिसर में बच्चों की मुस्कान इस बात की गवाह बनी कि समय पर मिला अधिकार उनके आत्मविश्वास और शिक्षा के सफर को नई गति देगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया: कार्यकाल के महत्वपूर्ण सुधार याद किए जाएंगे
    Next Article धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बाद अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार की राजनीति हो

    Related Posts

    300-350 रुपए क्विंटल आलू बेचने की मजबूरी, कर्ज में डूबे किसान: बाजार में 12 रुपए किलो भाव

    October 30, 2026

    अनुदानित बीज और वैज्ञानिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन: बेगूसराय में किसान चौपाल

    October 30, 2026

    चक्रवाती बारिश ने बदला रबी की खेती का गणित, गेहूं को राहत तो आलू-मटर की बुवाई पर आफत

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    300-350 रुपए क्विंटल आलू बेचने की मजबूरी, कर्ज में डूबे किसान: बाजार में 12 रुपए किलो भाव

    अनुदानित बीज और वैज्ञानिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन: बेगूसराय में किसान चौपाल

    चक्रवाती बारिश ने बदला रबी की खेती का गणित, गेहूं को राहत तो आलू-मटर की बुवाई पर आफत

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पतालों को मिले सख्त निर्देश

    दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, एसएच-55 पर दौलतपुर नवटोलिया के पास हुआ हादसा

    प्रखंड स्तरीय बैंकर कमिटी की बैठक में पीएमईजीपी व सूर्य घर योजना पर चर्चा

    करवा चौथ पर गर्भवती पत्नी ने निभाया निर्वाचन दायित्व, बारिश में मोबाइल से चांद देखकर तोड़ा व्रत

    सारंडा में फिर मिले दो शक्तिशाली आईईडी, टला बड़ा हादसा

    चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, लोडेड कट्टा और गोली बरामद

    बच्चों को समझने से शुरू होती है बेहतर परवरिश : डॉ. सैनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.