*JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी
राष्ट्र संवाद संवादाता
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर उठे विवाद , परीक्षा में कथित अनियमितता की आरोपी के बीच, अब राज्य में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है.
आज CID की टीम ने JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष , पूर्व मुख्य सचिव रहे एल. ख्यांग्ते के राँची के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है
CID और पुलिस की टीम JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष , पूर्व मुख्य सचिव रहे एल. ख्यांग्ते के राँची के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
हालांकि छापेमारी में क्या कुछ बरामद हुआ है इस पर सीआईडी या पुलिस के द्वारा कोई भी आधिकारिक रूप से जानकारी नही दी गई है।
बता दे कि इससे पहले 22 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के द्वारा. …’झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025’…. को स्थगित कर दिया गया था
साथ ही आयोग के वेबसाईट पर Examination Calendar-2026 के तहत प्रकाशित Proposed Exam Schedule Date: 09.07.2026 में अंकित शेष परीक्षाओं के लिए निर्धारित कार्यक्रम को भी अगले आदेश तक स्थगित किया है।

