Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड पर गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित मारुति अर्टिगा कार सड़क किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें प्रेम महतो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्टिगा कार रांची से जमशेदपुर की ओर आ रही थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि कार में सवार युवक, जिनमें एक का नाम राजू बताया जा रहा है, अपने तीन-चार साथियों के साथ यात्रा कर रहे थे। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वे शराब के नशे में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस या चिकित्सकीय जांच से नहीं हुई है।

    हादसा इतना भीषण था कि कार पहले सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई और उसे तोड़ते हुए मशहूर पत्रकार विजय सिंह की डीबी रोड स्थित दुकान के अंदर जा घुसी। टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। यदि शराब के सेवन की आशंका की पुष्टि होती है, तो संबंधित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    फिलहाल, गंभीर रूप से घायल प्रेम महतो का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि अन्य घायलों का भी उपचार चल रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनकली सिगरेट फैक्ट्री
    Next Article जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    Related Posts

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    September 11, 2026

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    September 11, 2026

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.