छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों की जायज़ मांगों को सुनने के बजाय बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, इसलिए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। परविंदर सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया, रोजगार तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी।

