बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से 9 अगस्त को आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ पंजीयन शुरू किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय संपर्क नंबरों वाला पोस्टर भी जारी किया गया।
संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर पंजीयन किया जा रहा है। 9 अगस्त को जमशेदपुर से 1000 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा, जिसमें सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, साकची और मानगो के शिवभक्त शामिल होंगे। पंजीयन के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में विकास सिंह सहित आशुतोष सिंह, कृष्णा सिंह, संजय लाला एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

