22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: आगामी श्रावण महोत्सव की तैयारियों को लेकर हिंदुस्तान मित्र मंडल क्लब परिसर में सोमवार को आम सभा आयोजित की गई। बैठक में युवा विंग के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में बस्तीवासियों ने भारी बारिश के बावजूद उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी पर ही दोबारा विश्वास जताते हुए आगामी श्रावण महोत्सव का आयोजन 22 अगस्त को करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि श्रावण महोत्सव किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि सभी महादेव भक्तों का सामूहिक आयोजन है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद लोगों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए सभी श्रद्धालुओं एवं बस्तीवासियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील भी की गई। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सभा का समापन हुआ।

