Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाहीन बाग में धारा 144 लागू, पुलिस की बढ़ी तैनाती
    Breaking News राजनीति

    शाहीन बाग में धारा 144 लागू, पुलिस की बढ़ी तैनाती

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली के दंगाग्रस्त उत्तर-पूर्वी इलाक़े में हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन आज रविवार 1 मार्च की सुबह से ही शाहीन बाग में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस हिंदू सेना की उस चेतावनी के बाद हरकत में आई है, जिसमें कहा गया था कि वो सड़क खाली करवाने के लिए पहुंच रहे हैं.कोई अनहोनी ना हो जाए इस वजह से दिल्ली पुलिस हरकत में आई है. शाहीन बाग में ढाई महीने से लगातार धरने पर महिलाएं बैठी हैं और नागरिकता कानून को हटाने की मांग कर रही हैं.
    इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाक़े में धारा 144 लगा दिया है. इसके तहत पुलिस ने नोटिस जारी करके कहा है कि इस क्षेत्र में न इक_े हों, न ही प्रदर्शन करें.इस आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी. संयुक्त आयुक्त डीसी श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य कानून और व्यवस्था बनाए रखना है और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकना है.दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनस्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है. प्रदर्शनस्थल के पास धीरे-धीरे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. पुलिस सब पर कड़ी निगाह रख रही है.इसके साथ ही प्रदर्शन स्थल की ओर आने वाली सड़कों पर भी निगरानी पुलिस रख रही है. दरअसल, हिंदू सेना ने ऐलान किया है कि रविवार को यह प्रदर्शन खत्म करवा दिया जाएगा. हिंदू सेना ने ट्वीट कर एक प्रेस रिलीज जारी की.इस रिलीज में कहा गया था कि एक मार्च यानी रविवार को दिल्ली के शाहीनबाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटा दिया जाएगा. हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता ने ट्वीट किया कि दिल्ली पुलिस शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाने में बुरी तरह से असफल रही है. भारत के संविधान के आर्टिकल 14, 19, 21 के तहत वहां आम लोगों के मूल अधिकारों का हनन हो रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article शिवसेना के मुखपत्र सामना की नई संपादक बनीं रश्मि उद्धव ठाकरे

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.