जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली एवं झारखंड के नागरिक सुरक्षा आयुक्त रमेश गोलप (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देश पर सोमवार, 13 जुलाई को जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की व्यापक एयर रेड, ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । यह अभ्यास बिष्टुपुर स्थित महारानी मेंशन एवं सर्किट हाउस क्षेत्र में आयोजित किया गया
यह मॉक ड्रिल उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस राजीव रंजन (भा.प्र.से.) तथा अनुमंडल पदाधिकारी सह उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा अर्णव मिश्रा (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में आयोजित की गई इसका उद्देश्य संभावित हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र की तैयारियों का आकलन करना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना है।
मॉक ड्रिल के दौरान एयर रेड सायरन, ब्लैकआउट, राहत एवं बचाव कार्य, आपातकालीन प्रतिक्रिया और नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अभ्यास किया गया । जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक पूर्व निर्धारित अभ्यास है और आम लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
इस अभ्यास में जिला प्रशासन के अलावा पुलिस प्रशासन, अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड), गृह रक्षवाहिनी, एनसीसी तथा अन्य संबंधित विभाग सक्रिय रूप से भाग लिए मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन का सहयोग करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। इस अभ्यास के माध्यम से किसी भी आपदा या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को और सुदृढ़ किया जाएगा।

