सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पवित्र सावन माह की संग्रांद के अवसर पर 16 जुलाई को साकची गुरुद्वारा साहिब में भव्य विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु गुरु साहिब के पावन दर्शन कर गुरुबाणी का श्रवण करेंगे और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। गुरुद्वारा कमेटी ने संगत से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित बड़ी संख्या में गुरुघर पहुंचें, कीर्तन में शामिल हों और गुरु के लंगर, प्रसाद तथा सेवा का लाभ प्राप्त कर इस पावन अवसर को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं।

