सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से राशि हस्तांतरित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से सम्मान राशि और पेंशन का भुगतान किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 2,85,571 लाभुकों को मई माह तक की राशि भेज दी गई है, जबकि जून माह के भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

इसी तरह सर्वजन पेंशन योजना के 2,48,123 लाभुकों को मई माह तक की पेंशन का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के 44,002 लाभुकों को मार्च माह तक की पेंशन राशि मिल चुकी है। जिला प्रशासन ने बताया कि केंद्र से आवंटन प्राप्त होते ही शेष महीनों की पेंशन राशि भी डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खातों में भेज दी जाएगी।

