Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    प्रखंड के उत्तमडीह गांव के ग्रामीण सोमवार को गम्हरिया अंचल कार्यालय पहुंच कर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सीओ को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उत्तमडीह की हरिजन बस्ती में पिछले लगभग 70 वर्षों से सड़क नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के अभाव में बच्चों की शिक्षा, मरीजों के इलाज तथा दैनिक आवागमन में गंभीर कठिनाइयां होती हैं। खासकर, बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ज्ञापन में यह भी शिकायत की गई है कि उत्तमडीह तालाब में स्नान के दौरान कुछ लोगों द्वारा जाति के आधार पर भेदभाव और छुआछूत की घटनाएं की जाती है। साथ ही, बिना किसी उचित कारण के तालाब का पानी निकाल दिया जाता है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ग्रामीणों ने उत्तमडीह फुटबॉल मैदान के समीप स्थित वन एवं सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और खरीद-बिक्री से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब
    Next Article केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    September 2, 2026

    धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद RPF की स्पेशल टास्क टीम ने जनरल कोच से बरामद किए 6 बैग और 2 थैले.

    September 2, 2026

    कथित शराब कांड में 4 की मौत, निकला प्रेम प्रसंग में हत्याकांड का मामला, 3 गिरफ्तार!

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद RPF की स्पेशल टास्क टीम ने जनरल कोच से बरामद किए 6 बैग और 2 थैले.

    कथित शराब कांड में 4 की मौत, निकला प्रेम प्रसंग में हत्याकांड का मामला, 3 गिरफ्तार!

    झारखंड में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, दक्षिण भारत से विशेषज्ञों को बुलाएगी सरकार

    राजस्थान: 400 छात्रों ने किया स्कूल का बहिष्कार, कहा- शिक्षक नहीं तो पढ़ाई नहीं, इंग्लिश टीचर की मांग पर अड़े

    NCERT की विवादित किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अध्याय हटने के बाद न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाला मामला बंद

    क्राइम पेट्रोल के लिए अजय देवगन को 90 करोड़, फिर भी टीवी के सबसे महंगे होस्ट नहीं, सलमान खान टॉप पर

    वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का तूफान ईस्ट जोन फाइनल में चार विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला, शमी ने भी दिखाया दम

    यमुना नदी में सेना की मोटर बोट पलटी, कुछ जवानों के लापता होने की आशंका;,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    बॉम्बे HC का बड़ा आदेश, दिशा सालियन की मौत मामले में CBI, करेगी जांच, सुशांत सिंह राजपूत से भी जुड़ा है मामला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.