राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल तहसील क्षेत्र स्थित सरकारी हाई स्कूल में मटकमबेड़ा मे एनसीसी कैडेटों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया।प्रशिक्षण का संचालन ओडिशा 14 बटालियन के प्रशिक्षक सूबेदार भूपिंदर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कैडेटों को ड्रिल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा एनसीसी के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
शिविर का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी, हाई स्कूल मटकमबेड़ा सहित अन्य विद्यालय से दर्जनों एनसीसी कैडेट्स के साथ साथ एएनओ डॉ. प्रदीप कुमार स्वाइन,एएनओ प्रीतिरंजन नंदा एवं साथ सीटीओ विनोद कुमार तंती भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा राष्ट्रीय सेवा की भावना का विकास करना था। शिविर मानचित्र अध्ययन मैप रीडिंग का समापन सफलतापूर्वक हुआ और सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत लाभदायक एवं प्रेरणादायक बताया।

