राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल तहसील क्षेत्र के गुवाली ग्रामपंचायत स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 520के मुख्य मार्ग निकट डीएमएफ जिला खनिज फाउंडेशन(DMF) के राशी से बना ग्रामीण पार्क बदहाल होने के साथ साथ जंगलो मे तबदील हो गया है। आपको बति दे कि वित्त वर्ष 2023-2024मे गुवाली चौक निकट डीएमएफ फंड से 33लाँख राशि खर्च कर पंयायत समिति जोड़ा के द्वारा ग्रामीण पार्क बनाया गया था,जो बदहाली के साथ साथ पुरी तरह झाड़ झंकार / जंगलो मे तबदील हो गई। पार्क के मुख्य गेट पर जंग लगे ताले लटक रहा जो पार्क वर्षो से बंद का संकेत दे रहा,सबसे तज्जुब तो इस बात है,कि ये ग्रामीण पार्क गुवाली पंचायत कार्यालय से कुछ ही दूरी पर है।एवं इस क्षेत्रो मे नामी गिरामी खनन कंपनियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों का आवासीय क्षेत्र भी है। लेकिन जंगल मे तबदील पार्क पर आजतक किसी की नजर क्यो नही पड़ी।अब सवाल उठता है,कि डीएमएफ फंड के द्वारा विकास के काम के नाम पर ऐसे ही दुरूपयोग एवं बंदरबांट होता रहेगा।क्षेत्रवासियों के अनुसार डीएमएफ फंड के द्वारा विकास के नाम पर लाँखो रूपये खर्च के बहानै उपर से नीचे सभी का हिस्सा बंधा रहता है।अब देखना यह है,कि इस ग्रामीण पार्क का कब कायाकल्प होगा।

