मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़िया
राष्ट्र संवाद संवादाता
मुजफ्फरपुर बिहार भीषण आगलगी बिहार के मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, तीन जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां..घर छोड़कर भागे लोग..बैरिया गोलंबर के पास की घटना..
मुजफ्फरपुर के बैरिया गोलंबर के पास बुधवार देर रात एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
आग लगने के बाद गोदाम के आसपास स्थित अपार्टमेंट और मकानों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पूरे क्षेत्र में धुआं फैल जाने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
बताया जा रहा है कि मोहहमद मुजाहिदीन का कबाड़ का गोदाम है।आग की चपेट में आकर गोदाम परिसर में खड़ी तीन जेसीबी मशीनें भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
आग इतनी भयावह थी कि स्थानीय दमकल संसाधन कम पड़ गए। आग पर काबू पाने के लिए हाजीपुर, दरभंगा, समस्तीपुर समेत आसपास के जिलों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगानी पड़ीं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। समय रहते आसपास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फायर अफसर आर एन पांडेय ने बताया कि चांदनी चौक के पास कबाड़ के गोदाम मे भीषण आग लग गई।प्लास्टिक का सामान ज्यादा रखा गया था।फायर स्टेशन से पांच बड़ी गाड़ी और तीन छोटी गाड़ी घटना स्थल पर पहुची।आग पर काबू नही पाने पर चार जिला से दमकल की गाड़ी को बुलाना पड़ा।एक दर्जन दमकल की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया।शार्ट सर्किट या कोई सिगरेट पीकर फेकने से आग लगने से आशंका जताई जा रही है।

