राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र के बड़बिल मुख्य मार्ग किरीबुरू चौक निकट यात्री शेड के लिए बने गढ्ढे बड़ी दुघर्टना को कर रहा आमंत्रित।इस मार्ग पर दिन रात मालवाहक भारी वाहनो,पब्लिक बस ,स्कूल बस सहित अनेको तरह से वाहनो का आना जाना लगा रहता है।राहगीरों के अनुसार लगभग एक महिने पहले यात्री शेड के लिए सड़को किनारे चार बड़े बड़े गढ्ढे किए गए, परंतु एक महिने बीत जाने के बाद भी यात्री शेड निर्माण कोई खाश कार्य नही किया गया।बारिश हो जाने के बाद गढ्ढे और खतरनाक हो गए, और सड़के धँसने का चाँस हो गया है। मजे की बात यह है,कि इस चौक के निकट तहसील कार्यालय, एसडीपीओ कार्यालय, कोर्ट कहचरी,सहित अनेको सरकारी कार्यालय भी है,इसके साथ ही इस मार्ग से सरकारी बाबूओ के साथ साथ जनप्रतिनिधियों आनाजाना जाना लगा रहता है,परंतु शायद किसी की नजर सड़क धँसाते गढ्ढे पर नजर नही पड़ी।अब देखना है,कि संबंधित अधिकारी तत्काल कोई ठोस कार्यवाही करते है, या कोई बड़ी दुघर्टना का इंतजार करेगे।

