Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    घटना रेक प्वाइंट के पास हुई, जहां सोनू सिंह कुछ लोगों के साथ ताश खेल रहे थे। इसी दौरान पहुंचे अपराधियों ने पहले इलाके में दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की और फिर सोनू सिंह के सिर में गोली मार दी। परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने पांच गोलियां चलाईं।
    घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गंभीर रूप से घायल सोनू सिंह को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

    मृतक की पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गोली लगने के बाद सोनू सिंह करीब एक घंटे तक जमीन पर तड़पते रहे, लेकिन समय पर न तो पुलिस पहुंची और न ही किसी ने मानवीय आधार पर उनकी मदद की। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर समय पर इलाज मिलता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। साथ ही उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

    सदर डीएसपी-1 संजय कुमार पांडे ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घायल का फर्द बयान भी दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुआवजे तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना
    Next Article महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.