Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सुपौल। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही वार्ड संख्या-4 स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।

    टावर पर चढ़ी महिला की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र निवासी गुड्डी देवी के रूप में हुई है। महिला का आरोप है कि करीब दस वर्ष पहले मोतीपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर से दिल्ली-गुरुग्राम में उसका प्रेम विवाह हुआ था, जिससे एक 12 वर्षीय पुत्र है। महिला का कहना है कि बाद में उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और उसे घर से निकाल दिया।

    गुड्डी देवी ने आरोप लगाया कि न्याय की मांग को लेकर वह कई बार थाना और पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार उपेक्षा से परेशान होकर उसने अपने बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताने का कदम उठाया।
    टावर पर मौजूद महिला ने कहा कि जब तक जिला पदाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वयं मौके पर पहुंचकर उसे न्याय का भरोसा नहीं दिलाएंगे, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी।

    महिला की जिद के कारण प्रशासन की चिंता बढ़ गई और पुलिसकर्मी लगातार उसे समझाने-बुझाने में लगे रहे।
    घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने टावर के आसपास लोगों को दूर रहने की अपील की। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन महिला और उसके बेटे को सुरक्षित नीचे उतारने तथा मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के प्रयास में जुटा हुआ था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।
    Next Article दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.