Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप पर दूसरे दिन भी हंगामा, मुआवजे की मांग पर अड़े वाहन मालिक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप पर दूसरे दिन भी हंगामा, मुआवजे की मांग पर अड़े वाहन मालिक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप पर दूसरे दिन भी हंगामा, मुआवजे की मांग पर अड़े वाहन मालिक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 21 जून: मानगो स्थित एक भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट की शिकायत को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन भी हंगामा हुआ। प्रभावित वाहन मालिक बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर प्रबंधन के साथ तीखी बहस की।

    वाहन चालकों का आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी गाड़ियां रास्ते में बंद पड़ गईं और इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। उनका कहना है कि पेट्रोल में पानी की मिलावट के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। नाराज ग्राहकों ने पेट्रोल भराने की राशि लौटाने के साथ-साथ वाहनों की मरम्मत का खर्च भी पंप प्रबंधन से दिलाने की मांग की।

    रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे और मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। इस दौरान ग्राहकों और प्रबंधन के बीच लंबे समय तक बहस होती रही। वाहन मालिकों ने स्पष्ट कहा कि उचित मुआवजा मिलने तक वे अपनी मांगों पर कायम रहेंगे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

    पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप पर दूसरे दिन भी हंगामा मुआवजे की मांग पर अड़े वाहन मालिक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
    Next Article विश्व योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    June 21, 2026

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 4231 अभ्यर्थी हुए शामिल, देर से पहुंचे तीन छात्र प्रवेश से वंचित

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल। आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित।

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.