राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल नीमडीह थाना क्षेत्र के जानूम पलाशडीह गांव में गुरुवार सुबह बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान आमोति महतो (पति स्व. निबारण महतो) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तिरुलडीह की ओर से सुवर्णरेखा नदी से बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि एनजीटी के कारण नदी से बालू खनन पर रोक लगी हुई है.
घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि तिरुलडीह सुवर्णरेखा नदी से अवैध बालू उठाव किया जाता है और बालू लदे वाहन गांव की सड़कों से तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
नीमडीह थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा ने बताया मामले की अनुसंधान में लारवाही पर सख्त करवाई की जाएंगी.
ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

