Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर पीएम आवास के लाभार्थियों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन किया।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    बिरसानगर पीएम आवास के लाभार्थियों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन किया।

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 15, 2026Updated:June 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर पीएम आवास के लाभार्थियों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन किया।

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    उनका पुष्पगुच्छ और शॉल देकर स्वागत किया गया और मिठाई खिलाई गई। यह अभिनंदन सह आभार प्रकटीकरण समारोह उस घोषणा के बाद आयोजित किया गया, जिसमें 19 जून को लाभुकों को उनके फ्लैट की चाबी देने की घोषणा नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को की थी।

    अपराह्न ढाई बजे से ही लोग श्री राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर जुटने लगे थे। लोग इसी बात की चर्चा कर रहे थे कि कैसे इस संघर्ष में श्री राय ने उनका साथ दिया। लोगों ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। लोगों ने कहा कि अगर विधायक ने उनकी लड़ाई न लड़ी होती तो मामला कुछ और होता। हम लोग खाली हाथ ही रहते।
    इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि आज का दिन उनके लिए भी विशेष खुशी का दिन है। 19 जून को आप लोगों को फ्लैट की चाबी मिल जाएगी। आप लोगों ने जो संघर्ष किया है, उसे सलाम करना चाहिए। बहुत धैर्य दिखाया आप लोगों ने।

    सरयू राय ने कहा कि आप लोग जब फ्लैट में रहना शुरु करेंगे तो संभव है कुछ कठिनाईयां आएंगी। क्योंकि अभी वहां कोई रह नहीं रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कुछ कार्य अभी शेष हैं। वो कार्य आप लोगों के रहते होगा तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि आप लोग उसे खुद से देखेंगे और अपनी निगरानी में करवाएंगे।

    श्री राय ने कहा कि 2019 में यह योजना शुरु हुई थी। 2026 में आप लोगों को चाबी मिलेगी। काफी विलंब हुआ है। लेकिन कहावत है कि देर आयद, दुरुस्त आयद। उन्होंने कहा कि तीन रोज पहले वह फ्लैट्स देख कर आए हैं। फ्लैट ठीक बने हैं। अंदर

    तक जाकर देखने से कहीं-कहीं दरारें दिखी हैं। यह संभवतः काली ईंटों के इस्तेमाल के कारण हुआ होगा। उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर पर भी इन फ्लैट्स को आप लोगों को हैंडओवर करने का आदेश आ चुका है। कार्य तेजी पर है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने के लिए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू नेता सुमित गौरव से थाने में दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
    Next Article विधायक ने सपरिवार हरिण मुक्तेश्वरधाम में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच बांटा चना-गुड़ व शरबत

    Related Posts

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    June 17, 2026

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.