Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक ने सपरिवार हरिण मुक्तेश्वरधाम में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच बांटा चना-गुड़ व शरबत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक ने सपरिवार हरिण मुक्तेश्वरधाम में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच बांटा चना-गुड़ व शरबत

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक ने सपरिवार हरिण मुक्तेश्वरधाम में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच बांटा चना-गुड़ व शरबत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    पोटका : हरिणा मेला के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार सपरिवार मुक्तेश्वरधाम पहुंचे और बुढ़ा बाबा के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मेला परिसर का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

    मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाला हरिणा मेला कोल्हान के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में से एक है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बुढ़ा बाबा से क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    *भक्तों के बीच बांटा गया चना-गुड़ और शरबत*

    मेला के अवसर पर विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से श्रद्धालुओं एवं पातभोक्ताओं के बीच चना-गुड़ और शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और विधायक द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना की। मेला परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और भक्तों ने बुढ़ा बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

    *श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक*

    निरीक्षण के दौरान विधायक ने मेला समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर एक ही लाइन से मंदिर में प्रवेश करें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने को कहा। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

    विधायक ने कहा कि हरिणा मुक्तेश्वरधाम आज पूरे कोल्हान समेत पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।

    *जल्द होगा बायो डायवर्सिटी पार्क और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन*

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हरिणा मुक्तेश्वरधाम अब एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। यहां निर्माणाधीन बायो डायवर्सिटी पार्क एवं मंदिर सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द इसका उद्घाटन राज्य के माननीय मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर पीएम आवास के लाभार्थियों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन किया।
    Next Article दूरी की ट्रेनें लगातार लेट, समिति ने चिंता जताई

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.