Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुइयांडीह बस स्टैंड में दर्दनाक हादसा, बस के पहिए तले आने से अधेड़ की मौत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भुइयांडीह बस स्टैंड में दर्दनाक हादसा, बस के पहिए तले आने से अधेड़ की मौत

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुइयांडीह बस स्टैंड में दर्दनाक हादसा, बस के पहिए तले आने से अधेड़ की मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: शहर के भुइयांडीह बस स्टैंड में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बस स्टैंड के गेट नंबर-5 के समीप हुआ, जहां सड़क पार करने के दौरान वह एक बस की चपेट में आ गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड परिसर में भारी आवाजाही के बीच अधेड़ व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही एक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

    सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसके पास से मिले सामान और अन्य सुरागों के आधार पर पहचान करने का प्रयास कर रही है।
    पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के कारणों और जिम्मेदार चालक का पता लगाया जा सके।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि भुइयांडीह बस स्टैंड क्षेत्र में हमेशा भीड़भाड़ और अव्यवस्थित यातायात की स्थिति बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका-ईरान समझौता: मध्य-पूर्व में शांति की नई किरण
    Next Article सत्ता बदलते ही नेताओं की वफादारी: पश्चिम बंगाल से सबक

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.