Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान में मजदूरों को एकजुट करेगा बीकेएमएस, जल्द शुरू होगा व्यापक सदस्यता अभियान
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कोल्हान में मजदूरों को एकजुट करेगा बीकेएमएस, जल्द शुरू होगा व्यापक सदस्यता अभियान

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 14, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    कोल्हान क्षेत्र में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें संगठित करने के उद्देश्य से भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) जल्द ही व्यापक संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान शुरू करेगा। यह जानकारी संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी कोल्हान संजय गोराई ने दी। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला, चाईबासा समेत पूरे कोल्हान के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत स्थायी, अस्थायी, ठेका एवं असंगठित श्रमिकों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार सक्रिय है। बीकेएमएस श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य वातावरण तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने जैसे मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएगा। आगामी दिनों में मजदूरों के बीच जनसंपर्क कार्यक्रम चलाकर अधिक से अधिक श्रमिकों को संगठन से जोड़ा जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच तैयार किया जा सके। संजय गोराई ने श्रमिकों, बेरोजगार युवाओं और श्रमिक हितैषियों से संगठन से जुड़कर मजदूर हितों की लड़ाई को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधानचाटानी गांव में सांसद बिद्युत बरण महतो ने ग्राम चौपाल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
    Next Article तिरिंग जाहिरा थान का सौंदर्यीकरण 15 वा वित्त योजना से होगा

    Related Posts

    बागबेड़ा जलापूर्ति योजना शुरू करने की मांग को लेकर धरना, 15 दिन में काम नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज : किशोर यादव

    June 14, 2026

    गुडाबांदा की महिला का पार्थिव शरीर झारखंड रवाना, जिला प्रशासन की पहल से मिली सहायता

    June 14, 2026

    विधायक पूर्णिमा साहू का निरंतर प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    June 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी-मैक्रों ने किया ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन

    बागबेड़ा जलापूर्ति योजना शुरू करने की मांग को लेकर धरना, 15 दिन में काम नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज : किशोर यादव

    गुडाबांदा की महिला का पार्थिव शरीर झारखंड रवाना, जिला प्रशासन की पहल से मिली सहायता

    विधायक पूर्णिमा साहू का निरंतर प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    भाजपा के बीएलए-2 बैठक आयोजन पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली को लेकर जताई गई नाराजगी

    जाली हस्ताक्षर मामले: अभिषेक बनर्जी से CID की लंबी पूछताछ

    घाटशिला में साइबर अपराध का आतंक: जादूगोड़ा नया हब

    भाजपा के बीएलए-2 बैठक आयोजन पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली को लेकर जताई गई नाराजगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के कदमा मंडल में आयोजित बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) बैठक को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि कदमा मंडल की बैठक अधिकांश बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति में आयोजित की जा रही है, जबकि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार यह बैठक मंडल स्तर पर अलग-अलग होनी चाहिए थी। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर और साकची पश्चिम मंडलों की संयुक्त बैठक सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित की गई। आलोचकों का कहना है कि इन चारों मंडलों में कुल 180 बूथ हैं, जबकि बैठक स्थल की क्षमता लगभग 80 से 100 लोगों की ही है। ऐसे में सभी बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भागीदारी संभव नहीं है। विरोध जताने वाले कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि कदमा मंडल के लगभग 40 बीएलए-2 पहले ही सामूहिक इस्तीफा दे चुके हैं और उन्होंने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष के साथ काम करने में असमर्थता जताते हुए अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष समेत संबंधित पदाधिकारियों को सौंप दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-2 की बैठकें मंडल स्तर पर आयोजित की गईं, जबकि पश्चिम विधानसभा में कई मंडलों को मिलाकर संयुक्त बैठक की जा रही है। इससे यह धारणा बन रही है कि संगठनात्मक कोरम पूरा करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। उनका मानना है कि बड़ी संख्या में बीएलए-2 के इस्तीफे के बाद इस तरह बैठक आयोजित किया जाना संगठनात्मक प्रबंधन की कमजोरी को दर्शाता है। हालांकि, इस संबंध में जिला भाजपा नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। यदि पार्टी पदाधिकारियों का पक्ष सामने आता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

    जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार व बूथ सशक्तिकरण पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.