Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो गई कि अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी?”
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    क्या भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो गई कि अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी?”

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्या भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो गई कि अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी?”

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जामताड़ा जिले के दुलायडीह नगर भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्रीय महासचिव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।

    सम्मेलन में जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, प्रोफेसर कैलाश प्रसाद, इम्तियाज अंसारी, जिला सचिव परेश यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, लालू अंसारी, वासुदेव मरांडी, सगीर खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कार्यकर्ताओं को बीएलओ-2 के प्रशिक्षण तथा बूथ कमेटियों को मजबूत और प्रभावी ढंग से संचालन करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें वर्तमान राजनीतिक और संगठनात्मक चुनौतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

    मीडिया से बातचीत करते हुए विनोद पांडे ने कहा कि पार्टी का स्पष्ट निर्देश है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता मतदाता सूची से पात्र लोगों का नाम कटने नहीं दें और इस संबंध में सतर्क रहकर काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भविष्य में आने वाली चुनौतियों और संगठन की रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय महासचिव ने कहा कि राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है और इंडिया गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देकर राज्य का राजनीतिक माहौल खराब करने का काम किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भाजपा की स्थिति ऐसी हो गई है कि वह राज्य में अपना राज्यसभा प्रत्याशी तक नहीं उतार सकती।

    इस दौरान झामुमो नेता सह कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया वहीं केंद्रीय महासचिव के द्वारा दिए गए निर्देशों का बूथ स्तर पर पालन करने और संगठन को मजबूत करने की बात कही।

    सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने मंच साझा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने को लेकर अपने विचार रखे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची बाजार में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कसा शिकंजा
    Next Article छऊ नृत्य के उस्ताद परीक्षित महतो ने चंदनकियारी के माटी की कला को दिलाया है राष्ट्रीय सम्मान लेकिन सरकार का उनके उत्थान पर नहीं है कोई ध्यान

    Related Posts

    राजद कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया में केक काटकर मनाया लालू यादव का 79वाँ जन्मदिवस

    June 11, 2026

    अवैध बालू खनन पर खनन विभाग सख्त,पर पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

    June 11, 2026

    बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजद कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया में केक काटकर मनाया लालू यादव का 79वाँ जन्मदिवस

    अवैध बालू खनन पर खनन विभाग सख्त,पर पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

    बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश

    अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रेलर जब्त

    बालिका उच्च विद्यालय में लाखों के सामान की चोरी, थाना में दी गई लिखित सूचना

    ट्राइबल कल्चर सेंटर के भ्रमण से छात्राओं ने जाना झारखंड की आदिवासी संस्कृति का इतिहास

    शिलान्यास के बाद भी नहीं बनी सड़क, कुमीरमूढ़ी-गाजुडीह मार्ग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    यूसिल के लेखा विभाग पर ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, करोड़ों का भुगतान अटका, 20 जून के बाद आंदोलन की चेतावनी

    भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर के जिला मुख्यालय आयुक्त बने राजा कर्मकार

    स्व. दशरथ बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, विधायक संजीव सरदार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.