Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धालभूमगढ़ में कांग्रेस का संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगठन मजबूती और मतदाता जागरूकता पर जोर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धालभूमगढ़ में कांग्रेस का संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगठन मजबूती और मतदाता जागरूकता पर जोर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धालभूमगढ़ में कांग्रेस का संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगठन मजबूती और मतदाता जागरूकता पर जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर धालभूमगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रखंड संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सतदल गिरी ने की।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड संगठन प्रभारी चिन्ना राव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री विजय यादव शामिल हुए। इस दौरान चिन्ना राव ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए बूथ स्तर पर नियुक्त BLA-2 सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।

    प्रदेश महामंत्री विजय यादव ने पेसा कानून के तहत ग्रामसभा की भूमिका और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुतेश पंडित ने मनरेगा अधिनियम से जुड़ी विभिन्न जानकारियां कार्यकर्ताओं के साथ साझा कीं।

    कार्यक्रम में प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर राजकिशोर सिंह, सोनू सोनकर, पी.एन. सिंह, अशोक मदीना समेत कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू ने अपर नगर आयुक्त से पूछे दो दर्जन सवाल
    Next Article मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने चलाया सेवा, स्वच्छता और विकास अभियान

    Related Posts

    सारनाथ को विश्व धरोहर: यूनेस्को की मान्यता से भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को नई ऊंचाई

    July 30, 2026

    बूढ़े बाप की खामोशी: घर की दीवारों में गूंजता सन्नाटा और अनकहा दर्द

    July 30, 2026

    बूढ़े बाप की खामोशी: घर की दीवारों में गूंजता हुआ सबसे बड़ा सन्नाटा

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सारनाथ को विश्व धरोहर: यूनेस्को की मान्यता से भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को नई ऊंचाई

    बूढ़े बाप की खामोशी: घर की दीवारों में गूंजता सन्नाटा और अनकहा दर्द

    सारनाथ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का वैश्विक प्रमाण

    बूढ़े बाप की खामोशी: घर की दीवारों में गूंजता हुआ सबसे बड़ा सन्नाटा

    बूढ़े बाप की खामोशी: घर की दीवारों में गूंजता हुआ सबसे बड़ा सन्नाटा

    सारनाथ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल: भारत की सॉफ्ट पावर का वैश्विक संदेश

    अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस: मानवता का सबसे मजबूत सेतु और विश्व शांति का मार्ग

    अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस: मित्रता है मानवता का सबसे मजबूत सेतु – विशेष लेख

    लोकसभा की मर्यादा और राहुल गांधी की भाषा: संसदीय गरिमा पर गंभीर सवाल

    श्रावणी मेले में नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ, रितु सिंह ने संभाली कमान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.