विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर भाजपा का सम्मेलन आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में “12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के” विषय पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व सांसद आभा महतो तथा पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत कई वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे।

सम्मेलन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनहित के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। सम्मेलन के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उनके आम लोगों के जीवन पर पड़े सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित किया गया।

