Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन द्वारा बिरसानगर लालटांड स्थित प्रशिक्षण कार्यालय से लोयला स्कूल, टेल्को तक भव्य पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

    रैली के दौरान बच्चों ने अपने हाथों से निर्मित आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित संदेश आमजन तक पहुंचाए। बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता के नारे लगाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत लोयला स्कूल के समक्ष नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसमें पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

    इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को पूजनीय माना गया है और पर्यावरण संरक्षण हमारे संस्कारों का हिस्सा रहा है। आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।

    उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता का यह अभियान अत्यंत प्रेरणादायी है। जब नई पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होगी, तभी आने वाले समय में एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भारत का निर्माण संभव हो सकेगा। उन्होंने ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों की निरंतर आवश्यकता है।

    कार्यक्रम में ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन के संस्थापक श्री कृष्णकांत राय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सागर राय, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी श्री अखिलेश सिंह , संस्था के सदस्य श्री संतोष राय,अमित राम, अंजलि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना
    Next Article The Best Table Games to Play at Big Bass Casino

    Related Posts

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    September 21, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.