Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के पांचवें तल्ले पर स्थित आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना में चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों को सुरक्षित निकालकर आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और देखते ही देखते पूरे आईसीयू में धुआं भर गया। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों और उनके परिजनों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन आईसीयू में भर्ती मरीज धुएं के बीच फंस गए।

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, डीएम और एसएसपी भी पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने मरीजों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

    मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल का फायर सेफ्टी सिस्टम काम नहीं कर रहा था। उनका आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।

    अग्निशमन विभाग के अधिकारी राम निवास पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या और आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रारंभिक तौर पर दम घुटने को मौत का कारण माना जा रहा है।

    अस्पताल प्रबंधन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह प्रशासन को जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे शहर में शोक का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच की मांग की है।

    आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस
    Next Article डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.