Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण
    मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    नरेंद्र मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राजेश कुमार शुक्ल

    हर युग मे कोई न कोई महापुरुष हमारे संसार मे पैदा हुआ जिसने विश्व को नई दिशा दी उसके उत्थान और मार्गदर्शन के लिए काम किया। स्वामी विवेकानंद, स्वामी दयानंद आदि विभूतियो के जन्म के बड़े इस युग मे भारत भूमि को नरेन्द्र भाई दामोदर दास मोदी जैसा एक कालजयी अनमोल रत्न प्राप्त हुआ। उनके सरल,संकल्पशक्ति से परिपूर्ण, सादगीपूर्ण और लोककल्याणकारी व्यक्तित्व के बारे मे कुछ लिखना उचित समझता हूँ। बचपन मे बडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला बालक आगे चलकर एक दिन भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री बनेंगान्ह यह किसी ने नही सोचा था।

    2001 मे जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले वे अपनी माँ का आशीर्वाद लेने पहुचें तो उनकी माता जी ने कहा की मुझे नही मालूम की मुख्यमंत्री क्या करता है लेकिन मुझसे वादा करो की तुम कभी रिश्वत नही लोगे-यह पाप कभी नही करोगे। नरेन्द्र मोदी ने अपनी माँ को कभी निराश नही किया। वास्तव मे उनके”हूं खातो नथी खावा देतो नथी” ( न तो रिश्वत लेता हूँ, और न ही मै दूसरो को ऐसा करने दूंगा ) के रवैये से भ्रष्टाचारी डरते है और देश की जनता उन्हे प्यार करती है।

    बचपन से ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मे देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा था। वे स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, वीर सावरकर और बेंजामिन फ्रेंकलिन से बहुत ही प्रभावित हुए। इसका असर आज उनके आचरण और निर्णयो मे झलकता है। नरेंद्र मोदी राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ साथ एक संवेदनशील लेखक, कवि और सामाजिक चिंतक है। उन्होने बचपन मे ही समाज मे फैले भेदभाव को उजागर करने के लिए “पिला फूल नामक नाटक लिखा। गुजराती मे जहा,आख आ धन्य छे, जैसा काव्य संग्रह लिखा तो वही साक्षी भाव, सामाजिक समरसता जैसी पुस्तको की भी रचना की। प्रधानमंत्री रहते उन्होने अपने विद्यार्थी मित्रो को परीक्षा मे तनाव कैसे कम करे,इसके लिए एग्जाम वारियर्स पुस्तक मे उन्होने अपनी लेखनी मे सामाजिक जीवन के हर पहलू, हर क्षेत्र को समाहित किया।

    निति , नियत, ठीक हो और इरादे नेक हो तो आप इच्छित परिणाम ला सकते है ,श्री नरेन्द्र भाई मोदी ने अपने कड़े परिश्रम की बदौलत देश को बड़ी उपलब्धि और परिणाम दिया। स्वच्छ भारत के अभियान के परिणामस्वरुप आज भारत खुले मे शौच से जहा मुक्त हो गया है वही वी आई पी कल्चर को समाप्त कराया।

    आज हम कह सकते है की श्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के सपनो को पुरा किया।अपने सार्वजनिक जीवन मे महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को आत्मसात किया। आज राष्ट्रीय जीवन का कोई भी ऐसा क्षेत्र नही है, जिस पर महात्मा गांधी की अंतदृष्टि का प्रभाव न रहा हो। समावेशी समाज का निर्माण हो, सम और मम के भाव से समाज मे समरसता बढ़े और सब मिलकर आगे बढ़े ,इसी संकल्प के साथ विकसित भारत के संकल्प को पुरा करने मे श्री मोदी लगे है। उस दिशा मे देश का युवा भी आज उनका सहभागी है।

    किसान की आय दोगुनी, एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार, एक ग्रिड और एक संविधान के संकल्प को भी पुरा कराने के अदम्य साहस के साथ लोकनिर्माण के कार्य मे समर्पण और निष्ठा के साथ हर पल लगे श्री मोदी के गुजरात के बडनगर से निकलकर वैश्विक मंच पर छा जाने की कहानी किसी किंवदन्ती के समान है l यह उनके निरंतर प्रयासों, सीखने की ललक और धैर्य की कहानी है l नरेंद्र मोदी का विराट जीवन एक विराट मूर्ति की तरह है, जिसे उन्होंने खुद अपनी जीवन यात्रा के दौरान कड़ी मेहनत से तराशा है l

    आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व मे भारत वैश्विक ऐजेंडा तय करने वाला राष्ट्र बन गया है। अब भारत के लोंगो को श्री मोदी के नेतृत्व मे दुनिया को अपना सामर्थ्य और शक्ति दिखाने का समय आ गया है। अब भारत के रंग , मोदी के संग के संकल्प के साथ काम करने की जरुरत है।आइए अपने इस जनप्रिय, लोकप्रिय, और सर्वप्रिय राजनेता, जिसे पुरी दुनिया सम्मान देती है वैसे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हम अभिनंदन करते हैं,जिसने 12 बर्षों में देश को नई सोच,नई गति और नई दिशा दी है lआज आकांक्षाओं से भरी युवा पीढ़ी विशेषकर वंचित, और शोषित तबके के लोग, मोदी जैसे महाजननायक से प्रेरित होते हैं l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित
    Next Article हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    Related Posts

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    May 29, 2026

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    May 29, 2026

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.