Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश
    Breaking News Headlines सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने मोहरदा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) निर्माण स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     

    उपायुक्त ने कहा कि लाभुकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पेयजल, बिजली, सड़क, नाली एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था शीघ्र बहाल करने को कहा, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक-8 एवं ब्लॉक-23 का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जहां कुल 644 लाभुकों को शिफ्ट किया जाना है। उपायुक्त ने शिफ्टिंग प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया।

    उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा लाभुकों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर नियमित मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया।

    मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    Next Article आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    Related Posts

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    September 22, 2026

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Svenska casinon med bäst användarupplevelse

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    दुर्गा पूजा में सुगम यातायात व पार्किंग को लेकर केंद्रीय समिति ने कसी कमर

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.