Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : जेडीयू की पूर्वी सिंहभूम इकाई द्वारा बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में कोल्हान प्रमंडलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, जनसरोकार और आगामी चुनावी रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई।

    बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतों ने कहा कि कोल्हान में पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या इसका प्रमाण है। उन्होंने वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार और भावी उम्मीदवार तैयार करने पर जोर दिया।

    विधायक सरयू राय ने कहा कि जनता के मुद्दों पर जरूरत पड़ने पर सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने जमशेदपुर में बढ़ती चोरी, छिनतई और अवैध शराब के मामलों पर चिंता जताते हुए प्रशासन के साथ मिलकर समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही बिरसानगर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को आवास की चाबी नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया।

    पूर्व मंत्री Sudha Chaudhary ने बिहार में Nitish Kumar के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए झारखंड में भी बिहार मॉडल पर विकास करने का आह्वान किया।

    बैठक में श्रवण कुमार, सुशील सिंह, संजय ठाकुर, सागर कुमार, शैलेन्द्र महतो, अंजलि सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, वीरेंद्र पासवान और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
    Next Article पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Related Posts

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.