Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जामताड़ा पुलिस ने लगातार हो रही लूट एवं चोरी की घटनाओं के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नाबालिग अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

    इस संबंध में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ महीनों से जिले में लगातार लूट एवं चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था।

    गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा गोली बरामद की गई।

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग अपराधी ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा स्थित कब्रिस्तान के समीप रेलवे कर्मचारी इरफान अंसारी के साथ चाकू का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर इलाके में भी एक महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें मोबाइल फोन, पर्स एवं नगद राशि की छिनतई की गई थी।

    पुलिस जांच में दोनों घटनाओं में उक्त नाबालिग की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपी के पास से एक वनप्लस मोबाइल फोन, एक वीवो मोबाइल फोन, एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, क्षतिग्रस्त बैग, चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।

    वहीं एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग मार्च 2025 में हुई एक गोलीबारी की घटना में भी संलिप्त था। उस मामले में वह बेल पर बाहर आया था और पुनः आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में शामिल हो गया।

    एसपी ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर
    Next Article जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    Related Posts

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    July 11, 2026

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    संजय राउत का बड़ा खुलासा: पिंपरी-चिंचवड में 400 करोड़ की लूट का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.