श्री टाटानगर गौशाला में छप्पन भोग कार्यक्रम का भव्य आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जुगसलाई स्थित श्री टाटानगर गौशाला में गौ माता के लिए भव्य छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमती दुर्गा देवी – दीनदयाल कांवटिया के सौजन्य से जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कराया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों ने उपस्थित होकर गौ माता को छप्पन भोग अर्पित किया एवं गौ सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान गौ माता की पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए समाज में गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलीप गोयल, रामावतार गोयल, अभिषेक भालोटिया, उमेश कांवटिया, सुरेश कांवटिया, चितरमल धूत, संजय देबुका, जवाहर विग, राजकुमार चांडुका, राजकुमार सांघी, कैलाश सरायवाला, ललित सरायवाला, अनिल नरेड़ी, शंकर मित्तल, प्रदीप मित्तल, विजय आनंद मूणका, मनोज गोयल, पंकज पड़िया, दिनेश काबरा, राज कुमार भरतिया, प्रदीप देबुका, पवन मस्कारा, प्रदीप कांवटिया, दिलीप कांवटिया, सीमा मूणका एवं प्रमोद सरायवाला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री टाटानगर गौशाला समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौशाला प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजन से लोगों में गौसेवा की भावना जागृत होती है। जो भी श्रद्धालु भविष्य में छप्पन भोग का आयोजन कराना चाहते हैं, वे श्री टाटा नगर गौशाला के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

