भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों और बार भवन में पेयजल और स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था जरूरी: राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ईमेल भेजकर झारखंड के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडा पेयजल और स्वास्थ्य चिकित्सा की बेहतर व्यवस्था कराने का आग्रह किया है ताकि इस भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं,मुवक्किलों,न्यायालय कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े l
श्री शुक्ल ने पत्र में लिखा है कि लगातार इस भीषण गर्मी में कई जिला और अनुमंडल से अधिवक्ताओं को लू लगने और मूर्छित होने की शिकायत मिल रही है बार एसोसिएशनो द्वारा भी कदम उठाए गए हैं लेकिन यदि राज्य सरकार इस विषय पर कदम उठाए तो इस भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं और मुवक्किलों दोनों को राहत मिलती l जमशेदपुर,सरायकेला ,चांडिल और घाटशिला में कई अधिवक्ताओं को लू लगने और मूर्छित होने की शिकायत उन्हें मिली है l जिसपर ध्यान देने की प्रबल आवश्यकता है l चिकित्सा की व्यवस्था भी न्यायालय परिसर अति आवश्यक है l
श्री शुक्ल ने पत्र की प्रति उच्च न्यायालय के महानिबंधक को भी भेजा है और लिखा है कि आज भी घाटशिला, सरायकेला ,चाईबासा और खूँटी सहित राज्य के कई जिलों और अनुमंडल मेंअधिवक्ता बाहर मे सिरीस्ता बनाकर बैठते हैं और मुवक्किलों के मुक़दमे की पैरवी करते हैं उन्हें इस भीषण गर्मी में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है l
श्री शुक्ल ने कहा है कि चुकीं सभी जिला औरअनुमंडल न्यायालय सुबह 7 बजे से 12 बजे दिन तक चल रहे हैं इसलिए भीषण गर्मी का प्रकोप दोपहर में अधिवक्ताओं के अलावे मुवक्किल और कर्मचारियों के अलावे पुलिस वाले भी झेल रहे हैं ऐसे में शुद्ध पानी और स्वास्थ्य विभाग से गर्मी लगने पर पेय पदार्थ की व्यवस्था आवश्यक है l
उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मांग किया है कि उचित निर्देश देकर राज्य के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालय में इस भीषण गर्मी से बचने का हर व्यवस्था कराया जाय l

