Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिले में शुरू होगी सोलर क्रांति, 10 करोड़ की लागत से 7 मेगावाट का पावर प्लांट बनेगा
    Breaking News Business कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम जिले में शुरू होगी सोलर क्रांति, 10 करोड़ की लागत से 7 मेगावाट का पावर प्लांट बनेगा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिले में शुरू होगी सोलर क्रांति, 10 करोड़ की लागत से 7 मेगावाट का पावर प्लांट बनेगा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड के दूसरे सोलर सिटी के रूप में अपनी पहचान बनाने जा रहा है. जिले के चाकुलिया प्रखंड में सोलर सिटी स्थापित होगा. इसे ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. चाकुलिया के पूर्णापानी में 7 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट की स्थापना होगी. इससे न केवल बिजली आपूर्ति में सुधार होगा बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेरेडा) की ओर से कराया जाएगा. 20 एकड़ भूमि पर यह प्लांट बनेगा. इस सोलर प्लांट पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. परियोजना के शुरू होने के बाद चाकुलिया और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बनी बिजली कटौती की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है. सोलर प्लांट से चाकुलिया के अलावा बहरागोड़ा प्रखंड के कई इलाकों में भी बिजली आपूर्ति होगी.

    पर्यावरण के लिए भी यह परियोजना महत्वपूर्ण
    सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली को स्थानीय पावर हाउस तक पहुंचाया जाएगा. वहां से इसे क्षेत्र के घरों, संस्थानों और अन्य उपभोक्ताओं तक वितरित किया जाएगा. इससे लोगों को स्थिर और पर्यावरण अनुकूल बिजली उपलब्ध हो सकेगी. साथ ही पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी कम होगी.
    स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास का नया आधार बनेगी. बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने से छोटे उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और स्थानीय उद्यमों को भी बढ़ावा मिलेगा. पर्यावरण के लिहाज से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. यही वजह है कि चाकुलिया को भविष्य के हरित और टिकाऊ शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है. लोगों का मानना है कि इस रियोजना के धरातल पर उतरने के बाद चाकुलिया झारखंड के उभरते सोलर हब के रूप में भी जाना जाएगा.

    कल होगा शिलान्यास
    इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास और भूमि पूजन 23 में को किया जाएगा. बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती इसका शिलान्यास करेंगे. विधायक ने बताया कि 7 मेगावाट क्षमता वाला प्लांट बनेगा. चाकुलिया के अलावा आसपास के लोगों को भी यहां से बिजली मिलेगी. सोलर प्लांट बनाने वाली कंपनी द्वारा निर्माण स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है. जानकारी को ही गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. सोलर प्लांट बन जाने से लोगों की यह परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी. 24 घंटे लोगों को बिजली मिलेगी.

    10 करोड़ की लागत से 7 मेगावाट का पावर प्लांट बनेगा पूर्वी सिंहभूम जिले में शुरू होगी सोलर क्रांति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेसा नियमावली 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर माझी परगना महाल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

    Related Posts

    25 मई को दामोदर महोत्सव, राज्यपाल पहुंचेंगे दामोदर के उद्गम स्थल पर विधायक सरयू राय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

    May 22, 2026

    भारतीय कला परम्पराएं जीवंत सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    May 22, 2026

    राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस पर साकची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    25 मई को दामोदर महोत्सव, राज्यपाल पहुंचेंगे दामोदर के उद्गम स्थल पर विधायक सरयू राय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

    भारतीय कला परम्पराएं जीवंत सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस पर साकची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    चमकता आईना के प्रकाशक विनय शुक्ला की माता का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा

    भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों और बार भवन में पेयजल और स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था जरूरी: राजेश शुक्ल 

    कदमा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, आठ आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार से अधिक नकद बरामद

    उप विकास आयुक्त, जामताड़ा निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आज उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    जामताड़ा में शनिवार को चलेगा विशेष जांच अभियान

    जामताड़ा में कल प्रकाशित होगी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची

    दिल्ली की गर्जाना रैली में शामिल होने जमशेदपुर से रवाना हुए 700 से अधिक आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.