राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के एक प्रतिनिधि मंडल पोटका विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी भागीरथी हंसदा (बिल्टू) के नेतृत्य मे पोटका विधानसभा के अंतर्गत आसनबनी पंचायत के तिलामुड़ा, कुलियाना सवर्णरेखा नदी घाट पर निर्मणाधीन पुल को पुन निर्माण एवं उच्च स्तरित जाँच के संबंध मे जिले के उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया।
उपायुक्त ने त्वरित करवाई करते हुए दूरभाष के माध्यम से संबंधित पधाधिकारी को जाँच के आदेश दिये, प्रतिनिधि मंडल मे जिला उपाध्यक्ष बिमल महतो,भुदेव महतो, वरिस्ट नेता फनी महतो,तपन महतो, राजा कालिंदी, उज्जल महतो, नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष दीपक महतो,जुगांतर् महतो आदि सामिल थे|विगत कई दिनों से क्षेत्र के लोगों के द्वारा आसानबोनी पंचायत अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन 13 करोड़ लगभग की लागत से बन रहे पुल के कार्यप्रणाली और गुणवत्ता पर शिकायत आ रही थी।
इस पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की टीम ने कार्यस्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया जिसमें निर्माण कार्य बहुत ही निम्न एवं निम्न गुणवत्ता वाले सामग्री का प्रयोग पाया गया । गिट्टी ,बालू, और सीमेंट का मिश्रण सही नहीं मिला। साथ ही एस्टीमेट के साथ कार्य का कोई मेल नहीं है । निम्न स्तर का सरिया का भी उपयोग किया जा रहा है कार्य स्थल पर इंजीनियर का अनुपस्थिति पाया गया। मुंशी कार्य को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं दे पाया । निम्न मजदूरी दर से कम राशि में मजदूरों को काम कराया जा रहा है।
इस विषय को लेकर जे एल के एम की टीम जिला उपायुक्त से मिलें।

